'आप' विधायकों ने की सोमनाथ को सस्‍पेंड करने की मांग

AAP MLAs want suspension of law minster Somnath Bharti
नई दिल्‍ली। तीन पुलिस अधिका‍रियों के निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठने वाली दिल्‍ली सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को पार्टी से सस्‍पेंड करने की मांग अब उठने लगी है। इसे आम आदमी पार्टी में बगावत के तौर पर देखा जा रहा है। 'आप' सदस्‍य कैप्‍टन गोपीनाथ का कहना है कि पुलिस ने जो भी किया वह जायज था, ऐसे में अगर अधिकारियों को निलंबित किया जाता है तो कानून मंत्री को भी पार्टी से निकाल दिया जाना चाहिए।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में छापा मारने गये कानून मंत्री को पुलिस अधिकारियों की बेरूखी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद डेनिस महिला के साथ हुए रेप और विधायक राखी बिड़ला के क्षेत्र महिला को जला देने के मुद्दे पर सं‍बंधित पुलिस अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर दिल्‍ली सरकार ने धरना शुरू कर दिया।

हालांकि धरने में लोगों के समर्थन को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच का भरोसा दिलाते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया।

सोमनाथ को पार्टी से निलंबित करने की मांग को पार्टी में सबकुछ ठीक न होना माना जा रहा है। गौर हो कि इसके पहले विनय कुमार बिन्‍नी ने भी केजरीवाल पर तानाशाही करने के आरोप लगाये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+