AAP पर गिरी एक और गाज, सोमनाथ भारती के खिलाफ FIR
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। इस बार मुश्किलों में गिरे है आप नेता और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती। सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सोमनाथ भारती और उनके समर्थकों पर एम्स के सुरक्षा गार्ड्स के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है। एम्स के चीफ सिक्यॉरिटी ऑफिसर ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक 9 सितंबर को सोमनाथ भारती ने अप ने समर्थकों को जेसीबी के जरिए एम्स की चहारदीवारी को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाया था।
एम्स की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक सोमनाथ भारती कुछ अनाधिकृत लोगों को एम्स में दाखिल करवाना चाहते थे। जब सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें रोका तो उन्होंने उन के साथ बदतमीजी की। जिसे लेकर आप दिल्ली पुलिस में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गए है।
हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब सोमनाथ भारती विवादों में रह चुके हैं। उनकी पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। वहीं आप सरकार के सत्ता में आते ही उनपर अफ्रीकी महिलाओं के साथ बदसलूकी के आरोप लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications