'भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक...', AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने दी भाई दूज की शुभकामनाएं

देशभर में आज भाई दूज का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट करके देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'भाई-दूज भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, इस पवित्र पावन अवसर पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।'

आपको बता दें कि पांच दिन के दीपोत्सव में पांचवें दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित पर्व है, जिसे बड़ी ही श्रद्धा और प्रेम से मनाया जाता है।

saurabh bhardwaj

पुरानी कथाओं के अनुसार इस पर्व की शुरुआत यमुना और उनके भाई यमराज से हुई थी। यमुना के कई बार अपने घर बुलाने पर भी यमराज व्यस्त होने के कारण उनकी बात को टालते रहे। लेकिन, अचानक एक दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीय को यमुना ने अपने घर के द्वार के पास यमराज खड़ा पाया। खुश होकर बहन यमुना ने अपने भाई का स्वागत सत्कार किया और भोजन करवाया।

वहीं, प्रसन्न होकर यमराज ने यमुना को वरदान मांगने को कहा। इसपर यमुना ने कहा कि प्रतिवर्ष जो भी बहन अपने भाई का टीका कर भोजन करवाएगी, उसे आपका भय ना रहे। यमराज ने तथास्तु कहा और वापस लौट गए। तभी से भाई दूज का त्यौहार मनाया जाने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+