छठ पूजा के दौरान AAP विधायक रितुराज गोविंद ने की मारपीट, गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के किराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक रितुराज गोविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रितुराज पर छठ पूजा के दौरान मारपीट करने और धारा 144 तोड़ने का आरोप है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक किराड़ी के निठारी गांव में एक तालाब में छठ पूजा की अनुमति नहीं थी। दिल्ली सरकार ने अनुमति का ऑर्डर पहले दिया था, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया था।

इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तलाब के आसपास धारा 144 लगा रखी थी। उसके बाबजूद ऋतुराज वहां अपने समर्थकों के साथ पूजा करने पर अड़े हुए थे और जब रोका गया तो समर्थकों के साथ हंगामा करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications