वसूली करते हुए पकड़ा गया AAP विधायक का सचिव, कैमरे में कैद हुई पत्नी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से विवादों का एक दौर सा चल पड़ा है। इस बार अरविंद केजरीवाल के विधायक का सहयोगी अवैध वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक कोंडली के विधायक मनोज कुमार के निजी सहयोगी दीपक शर्मा को पुलिस ने अवैध वसूली के आरोप में पकड़ा है। दीपक शर्मा पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

हालांकि वनइंडिया इस स्टिंग ऑपरेशन की पुष्टि नहीं करता। ये सच है या साजिश के तहत बनाया गया है ये जांच के बाद सामने आयेगा। दीपक के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। गाजीपुर थाना पुलिस के अनुसार दीपक के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications