वाह रे 'आप'! महिलाओं के टॉयलेट में घुस गया अरविंद केजरीवाल का 'बेशर्म' मंत्री

AAP minister uses ladies toilet, keeps women waiting
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आंदोलन की गर्भ से निकलकर राजनीति में आने और फिर आम आदमी के मुद्दों को उपर कर दिल्‍ली की कुर्सी तक पहुंचने वाले अरविंद केजरीवाल दिल्‍ली पुलिस के खिलाफ धरना दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल अपनी इस लड़ाई को भले ही आम आदमी और दिल्‍ली की जनता की लड़ाई बताया हो मगर मंगलवार को ये लड़ाई वॉशरूम की लड़ाई में तब्‍दील हो गई। अरविंद केजरीवाल के साथ प्रदर्शन कर रहे दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती दिल्‍ली प्रेस क्‍लब के महिला शौचालय का प्रयोग करते देखे गये।

आपको बताते चलें कि प्रेस क्लब रेल भवन के पास ही है। चूंकि सोमनाथ भारती महिला शौचालय में थे इसलिए महिला पत्रकारों को बाहर इंतजार करना पड़ा। वहीं अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने रेलभवन के पास के सारे टॉयलेट बंद करा दिए। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री मोबाइल टॉयलेट को धकेल कर धरना स्थल पर लाए। मंगलवार की सुबह टॉयलेट का ना होना "आप" के मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शिकायत करते हुए कहा कि सभी टॉयलेट बंद करा दिए है। सोमवार को मैंने रेल भवन में शौचालय का उपयोग किया था। लेकिन वो भी आज बंद है। यहां बहुत सारी महिलाएं है। ये कहां जाएगी? वहीं, "आप" के युवा मंत्री सौरभ भारद्वाज मीडिया से बात करते समय दातून करते हुए देखे गए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ उनका विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। या फिर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे उन तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करें। अगर विरोध प्रदर्शन ऎसे ही चलता रहा, तो प्रदर्शनकारियों के लिए टॉयलेट की समस्या बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+