पत्नी के चक्कर में मंत्री जी को खानी पड़ी अरविंद केजरीवाल से डांट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को शिलान्यास पट्टी पर अपनी पत्नी का नाम लिखवाने की जिद इस कदर चढ़ी के उन्हें मुख्यमंत्री केजरीवाल से सरेआम डांट खानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक संदीप एक स्कूल में बने नए क्लासरूमों की शिलान्यास पट्टी पर अपनी पत्नी का नाम लिखवाना चाहते थे। स्कूल की प्रिंसिपल ने जब मंत्री जी की बात मानने से इंकार कर दिया तो उन्होंने सार्वजनिक तौर पर प्रिंसिपल को अपमानित किया।

क्या था पूरा मामला
दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में 10 मार्च को नए क्लासरूमों का उद्घाटन होना था। इस सिलसिले में मंत्री संदीप कुमार के आफिस से एक निर्देश जारी किया गया था कि उनकी पत्नी का नाम शिलान्यास पट्टी पर लिखवा कर लगाया जाए।
जब इस बात की जानकारी प्रिंसिपल को हुई तो उन्होंने 9 मार्च को संदीप कुमार को फोन किया और ऐसा कर पाने में असमर्थता जताई। सूत्रों के अनुसार, '10 मार्च को उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री संदीप कुमार स्कूल पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार पर जोर बनाया कि वह उनकी पत्नी का नाम शिलान्यास पट्टिका पर लिखे। उन्होंने ऐसा ना करने के लिए प्रिंसिपल को सार्वजनिक तौर पर अपमानित भी किया।












Click it and Unblock the Notifications