कुमार विश्‍वास ने केरल की नर्सों से माफी मांगी

AAP leader Kumar Vishwas apologises to Kerala nurses
कोची। आम आदमी पार्टी नेता कुमार‍ विश्‍वास ने एक कवि सम्‍मेलन के दौरान केरल की नर्सों के बारे में दिये गये अपने बयान के लिए माफी मांगी है। कुमार का कहना है कि 'मुझे पता चला कि कवि सम्‍मेलन की एक वीडियो क्लिप से केरल के रहने वाले मेरे दोस्‍तों को दुख पहुंचा है तो मैं उनसे बता देना चाहता हूं कि मैं किसी, जाति, धर्म और लिंग के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव का समर्थन नहीं करता।' मैं किसी की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहता हूं।

कुमार के अनुसार यह एक मजाक का हिस्‍सा था जो कि हल्‍के फुल्‍के अंदाज में किया गया था, मेरा उद्देश्‍य किसी को अपमानित करना नहीं था। अगर इससे किसी को भी दु:ख पहुंचा हो तो मैं उनसे माफी मांगता हूं। गौर हो कि केरल के मुख्‍यमंत्री ओमान चांडी ने कुमार से अपने वक्‍तव्‍य के लिए माफी मांगने के लिए कहा था। जिसके लिए उन्‍होने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर इसे बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया था।

कुमार विश्‍वास ने 2008 में रांची में एक कवि सम्‍मेलन के दौरान मलयाली नर्सों पर टिप्‍पणी की थी। केरल में 'आप' के प्रवक्‍ता के पी रातीश ने कहा कि हम केरल के लोगों का और वहां की नर्सों का बेहद सम्‍मान करते हैं और जो भी कुमार ने कहा उसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं।

कुमार विश्‍वास अन्‍ना आंदोलन में जुड़ने से पहले एक कवि के रूप में प्रसिद्ध थे, जो कि कविताओं के बीच जोक्‍स भी बोलते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+