गंदे और बदबूदार लोगों की है 'आम आदमी पार्टी': सलमान खुर्शीद

खुर्शीद का कहना है कि 'आप' ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई है। वो देश को बदलने की बात करते हैं और सोंच रखते हैं कि कश्मीर पाकिस्तान के हवाले कर दिया जाए। सलमान खुर्शीद का कहना है कि दिल्ली में 'आप' का उदय सभी पार्टियों के लिए एक चेतावनी है। यह किसी कांग्रेस नेता द्वारा की गई अब तक की सबसे कड़ी आलोचना है।
गौर हो कि 'आप' मात्र एक साल पुरानी पार्टी है और पहले ही चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली। पार्टी ने 15 दिनों के अंदर मुफ्त पानी और आधे दाम पर बिजली देने का वादा पूरा किया। अब आने वाले समय में 'आप' 200 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। खुर्शीद के अनुसार 'आप' के लोग अराजक है, पहले तो वादे करते हैं फिर भीड़ नहीं संभाल पाते और भाग खड़े होते हैं। ये किसी को बदनाम करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं।
अभी तक खुर्शीद के इस बयान का 'आप' के किसी भी नेता ने जवाब नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications