हमारा कोई भी विधायक भ्रष्टाचार करे तो कोर्ट ले जाएं: आम आदमी पार्टी

आप के एफई डेविट में कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार से मुक्त रहने की कसमें खाई हैं और इसमें कहा गया है कि अगर कोई नेता भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाता है तो जनता उसे कोर्ट में ले जाए।
लक्ष्मी नगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले विनोद कुमार बिन्नी का कथन एफिडेविट पर लिखा है, उनका कहना है कि मैं उन सभी विलासिताओं को नहीं लूंगा जो कि एक विधायक के लिए होती हैं। मैं सुरक्षा की मांग नहीं करूंगा और खुद के मकान में ही ठहरूंगा।
इस पर पार्टी प्रवक्ता मनीष सिसोदिया का कहना है कि 'यह एफीडेविट जनता को भरोसा दिलाने के लिए है कि हम राजनीति को साफ सुथरा करना चाह रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications