मोदी की वजह से आप के फंड में हुआ इजाफा
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली रैली के बाद उसे मिलने वाले चंदे में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 10 जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की थी। इस रैली में मोदी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला था।

अब आम आदमी पार्टी दावा कर रही है कि मोदी के भाषण के बाद उनके फंड में इजाफा हुआ है। आप का दावा है कि मोदी के केजरीवाल पर निजी हमलों के बाद उसे मिलने वाले चंदे में इजाफा हुआ है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि मोदी की रैली के बाद #IfundHonestParty चैलेंज को स्वीकार करने वालों की तादाद दोगुनी हो गई है।
उन्होंने बताया कि औसतन रोजाना 300 लोग #IfundHonestParty चैलेंज को स्वीकार करते हैं लेकिन मोदी के भाषण के बाद बेंगलुरु में 600 लोगों ने यह चैलेंज स्वीकार किया। पार्टी का दावा है कि इस चैलेंज में अब तक पार्टी ने दो करोड़ रुपया जुटाया है।












Click it and Unblock the Notifications