महिला नेता ने खोला राज, कहा औरतों को इंसान नहीं समझती 'आप'

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्ली में सरकार बनाए आम आदमी पार्टी को अभी चंद दिन ही हुए है कि उनकी पार्टी से बगावती सुर उभरने लगे है। पार्टी में एक के बाद एक नेता बगावत पर उतर आए है। ये बागी पार्टी की पोल खोल रहे है तो अरविंद केजरीवाल इन्हें बाहर का रास्ता दिखा रहे है। विनोद कुमार बिन्नी के बाद अब पार्टी की एक महिला नेता ने पार्टी की खिलाफत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं की इज्जत नहीं है।

आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य रहीं मधु भादुड़ी ने 'आप' के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं को इंसान नहीं समझा जाता। मधु भादुड़ी का दावा है कि केजरीवाल सरकार ने अपने वादों को भी पूरा नहीं किया।

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुकीं मधु भादुड़ी पार्टी के संजोयक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर काफी मुखर नजर आईं। पार्टी की अंदरुनी बातों की पोल खोलते हुए मधु ने कहा कि पार्टी के भीतर औरतों को इंसान नहीं समझा जाता। उनके साथ भेदभाव होता है।जिस तरह से आम आदमी पार्टी में एक के बाद एक नेता बागी हो रहे है उस से लगता है कि पार्टी बहुत जल्द बिखराव के दरवाजे पर खड़ी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+