'आप' में बगावत, बिन्‍नी ने कहा मुद्दों से भटक गयी है पार्टी

AAP distracts from its motto: Vinod Kumar Binny
नई दिल्‍ली। मंत्री पद न मिलने से अपनी नाराजगी जताने वाले आम आदमी पार्टी नेता विनोद कुमार बिन्‍नी ने पार्टी पर आरोप लगाया है कि जिन मुद्दों को लेकर हम आम जनता में गये हैं अब पार्टी उनसे मुकर रही है। पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है। इसे 'आप' में बगावत के रूप में देखा जा रहा है। बिन्‍नी ने कहा कि वह इस पर कल प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और सच जनता के सामने रखेंगे।

बिन्‍नी ने कहा कि 'आप' से मेरी नाराजगी मुद्दों को लेकर है। उन्‍होने इस बात से इनकार किया वह मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं, बिन्‍नी के अनुसार उपराज्‍यपाल के पास मुख्‍यमंत्री और मंत्री पद के नामों की जो लिस्‍ट गई थी, उसमें एक नाम मेरा भी था लेकिन मैंने खुद इसे हटवाया था। मैंने कहा था कि मैं यहां मंत्री बनने नहीं आया हूं बल्कि जनता के हितों की बात करना चाहता हूं, लेकिन अब मैं यह कहता हूं कि पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है। मैं मुद्दों के आधार पर पार्टी के साथ हूं।

बिन्‍नी ने लक्ष्‍मीनगर विधानसभा सीट पर स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री ए के वालिया को आठ हजार वोटों से हराया था।

बिन्‍नी की नाराजगी पर अभी जल्‍द ही पार्टी ज्‍वाइन करने वाले आशुतोष ने कहा है कि 'पार्टी में स्‍वार्थी लोगों की कोई जगह नहीं है और हम रूठने मनाने वाला खेल नहीं खेलेंगे। उनका इशारा इस तरफ था कि मंत्री पद न मिलने से बिन्‍नी नाराज हैं, अत: वह पार्टी पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+