AAP की डिमांड, दिल्ली-एनसीआर में बैन हो ओला-उबर कैब
नयी दिल्ली। दिल्ली में ओला कैब ड्राइवर द्वारा विदेशी महिला के साथ छेड़खानी का मामला तूल पकड़ा जा रहा है। पुलिस ने जहां कैब ड्राइवर को अरेस्ट कर उसकी गाड़ी जब्त कर ली है, वहीं अब आम आदमी पार्टी ने ऐप बेस कैब पर बैन लगाने की मांग कर रही है। आप ने बिना लाइसेंस वाले ऐप आधारित कैब सेवाओं पर पूरी तरह बैन लगाने की मांग की है।

इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने खासतौर पर ओला कैब और ऊबर कैब को दिल्ली-एनसीआर में बैन करने की मांग की है। आप का कहना है कि इस बैन के द्वारा दिल्ली की जनता को ये संदेश जाएगा कि आप की सरकार महिला सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि जब तक कि ये टैक्सी सेवा कंपनियां सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह से पालन नहीं करती तब तक उनपर बैन लगाए रखना चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। आपको बता दें कि बेल्जियम की रहने वाली युवती के साथ ओला कैब ड्राइवर ने सीआर पार्क के पास छेड़खानी की थी, जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। आरोपी ड्राइवर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उसकी गाड़ी जब्त कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications