कामयाबी की एक और सीढ़ी चढ़ी 'आप', धीर बने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर

उल्लेखनीय है कि सरकार बनाने के मुद्दे पर राज्यपाल का प्रस्ताव ठुकरा चुकी भाजपा विधानसभा चुनाव अध्यक्ष की कुर्सी गंवाने के मूड में नहीं थी। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनिंदर सिंह धीर के सामने प्रो. जगदीश मुखी को प्रत्याशी के तौर पर उतारा था, लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर सके। विधानसभा अध्यक्ष के लिए धीर को अपनी पार्टी के 28 विधायकों के अलावा, कांग्रेस के 7 और शोएब इकबाल व निर्दलीय रामबीर शौकीन का समर्थन मिला।
आपको बता दें कि धीर आम आदमी पार्टी के जंगपुरा से विधायक हैं। इन्होंने कांग्रेस के तीन बार के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह को हराया था। शिक्षा में मास्टर डिग्री धारक धीर को समाज सेवा के लिए दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। वे क्षेत्र में सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications