दिल्ली चुनाव के लिए 'आप' की पहली लिस्ट जारी, गायब केजरीवाल का नाम

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आप ने विधानसभा चुनाव के मद़देनजर 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आप नेता संजय सिंह ने इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी और प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी। पहली सूची में आप के पुराने चेहरों को तव्वजो दी गई है।

aam admi party

पिछली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों को दोबारा से उसी सीट से टिकट दिया गया है। संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आप की दूसरी सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि आप की पहली सूची में चार पूर्व मंत्री भी शामिल है।

इस लिस्ट में आप के 8 ऐसे विधायकों को भी पार्टी ने टिकट दिया है जो पिछली बार अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं। गौरलतब है कि आप इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ पुराने विधायकों का टिकट काट सकती है।लोगों को आप की दूसरी लिस्ट का इंतजार है।

प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र

संजीव झा- बुराड़ी
बंदना कुमारी- शालीमार बाग
सतेंद्र जैन- शकूरबस्ती
सोमदत्त- सदरबाजार
संदीप- सुल्तानपुरी माझरा
अनिल बाजपेयी- गांधीनगर
अतुल गुप्ता- विश्वास नगर
जरनैल सिंह- तिलकनगर
सोमनाथ भारती- मालवीय नगर
कमांडो सुरेंदर- दिल्ली कैंट
गिरीश सोनी- मादीपुर
विशेष रवि- करोलबाग
सौरभ भारद्वाज- ग्रेटर कैलाश
मनोज कुमार- कोण्डली
जगदीप- हरिनगर
राजेश- जनकपुरी
गुलाब सिंह- मटियाला
विजेंद्र गर्ग- राजेंद्र नगर
भावना गौड़- पालम
एनडी शर्मा- बदरपुर
जितेंद्र तोमर- त्रीनगर
कपिल मिश्रा- करावल नगर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+