दिल्ली चुनाव में 'आप' चलाएंगे झाड़ू, 19-25 सीटें जीतेंगे केजरीवाल: सर्वे

सर्वे के मुताबिक अन्ना आंदोलन से जन्मी सिर्फ 11 महीने पुरानी आम आदमी पार्टी इस बार दिल्ली चुनाव के नतीजों को बुरी तरह से प्रबावित करने वाली है। सर्वे के मुताबिक आप को इसबार 19 से 25 सीटें हासिल होंगी। आप के प्रदर्शन, उनके चुनाव प्रचार के तरीके और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए लगाता है कि आप 19-25 सीटें हासिल कर कांग्रेस और बीजेपी को बोरिया बिस्तर समेटने पर मजबूर कर सकती है।
एक निजी चैनल और पत्रिका के लिए किए गए इस सर्वे के मुताबिक, 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा चुनाव इसबार त्रिशंकु होने वाली है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को सबसे ज्यादा 29 फीसदी, 'आप' को 28 फीसदी और कांग्रेस को 27 फीसदी वोट मिलेंगे। अगर इन वोटों को सीटों में बदला जाए तो बीजेपी को 22 से 28 सीटें मिल सकती हैं। जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों को 19 से 25 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
सर्वे के मुताबिक दिल्ली विधानसभा की तस्वीर
कुल सीटें: 70
बीजेपी: 22-28
कांग्रेस: 19-25
आम आदमी पार्टी: 19-25












Click it and Unblock the Notifications