सरकारी लोकपाल से चूहा भी नहीं जा पाएगा जेल: केजरीवाल

केजरीवाल इस बिल को लेकर नाखुश है और उन्होंने कहा है कि सरकारी लोकपाल से एक चूहा भी जेल नहीं जा सकता है। जहां केजरीवाल नाराज है तो वहीं अन्ना हजारे ने कहा कि यदि जरूरी हो तो सरकार लोकपाल विधेयक को हंगामे के बीच भी पारित करे और बद में संशोधन पेश करे।
आप के मुताबिक सरकारी जनलोकपाल से भ्रष्टाचार नहीं रुकेगा, बल्कि यह भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देगा। वहीं अन्ना हजारे ने कहा कि यदि कुछ पार्टियां व्यवधान पैदा कर रही हैं तो हंगामे में विधेयक पारित करें, कई विधेयक इस प्रकार के हंगामे में पारित किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि लोकपाल विधेयक लोकसभा में पारित हो चुका है और राज्यसभा की आज में पेश किया गया। राज्यसभा में विधेयक पारित हो जाने के बाद मंजूरी के लिए उसे लोकसभा में भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications