बदल रही है 'आप' की सरकार, मेट्रो में चलने वाले मंत्री अब इनोवा कार से आएंगे दफ्तर

दरअसल अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्रियों को सरकार से इनोवा कारें मिली हैं। खबर आ रही है कि इनोवा कार ज्यादातर मंत्रियों ने ले भी लिया है। दिल्ली की महिला कल्याण मंत्री राखी बिड़ला जो पहले दिन तो ऑटो से विधानसभा पहुंची थीं लेकिन आज वह डंके की चोट पर एसयूवी लेने की बात कह रही हैं।
उनकी दलील है कि उन्होंने लालबत्ती के लिए मना किया था, सरकारी गाड़ी के लिए नहीं। अब तक आम आदमी की राजनाीति की बात करने वाले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि आम आदमी का करोड़पति होना कोई गुनाह नहीं है।
इतना ही नहीं मंत्रियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी भगवान दास रोड पर शानदार डबल डुप्लेक्स घर मिला है। घर को लेकर विधानसभा में आज खूब हंगामा भी हुआ। मुख्यमंत्री के घर में 10 कमरे होगे। इसी में उनका ऑफिस भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications