उन 7 दिनों को नहीं याद करना चाहती जाह्नवी, किए चौंकाने वाले खुलासे

नयी दिल्ली। दिल्ली के इंडिया गेट से गायब हुई 3 साल की जाह्नवी 8 दिन बाद सकुशल अपने घर वापस आ चुकी है। राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाके से गायब हुई मासूम भले ही घर लौट आई हो, लेकिन उसे अगवा करने वाले गुनहगार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

janvi

8 दिन बाद घर लौटी जाह्वनी खुश है। पहले की तरह मां-पापा से मिलकर वो फूले नहीं समा रही है, लेकिन जब कोई उससे किडनैपर्स के बारे में पूछता है तो वो डर जाती है। जाह्नवी उन 7 दिनों को याद नहीं करना चाहती है। भले ही जाह्वनी डरी हो, लेकिन उसने अपनी तोतली जुबान से अपने माता-पिता को अपहरण करने वालों के बारे में बताया है। मासूम ने अपनी किडनैपिंग से संबंधित खुलासे किए है।

जाह्वनी ने जो कुछ भी बताया वह काफी सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला है। जाह्नवी ने बताया कि एक महिला और एक पुरुष ने उसे अपने साथ रखा था। दोनों ने उसे बार-बार मम्मी पापा कहने के लिए मजबूर करते थे। उसी महिला ने उसके बाल काट दिए। जाहन्वी ने बताया कि उसे किडनैप करने वाला आदमी उसे काफी परेशान भी करता था। जाह्नवी के मुताबिक वो लोग उसे खाने को चॉकलेट और मैगी देते थे। साथ ही जूस भी पिलाते थे। दोनों उसे प्यार भी करते थे और खुश रखने की कोशिश करते थे। हालांकि कभी-कभी उन्होंने उसे परेशान भी किया।

जाह्नवी के इस खुलासे के बाद पुलिस का मानना है कि बच्ची के अपहरण के पीछे किसी गिरोह का हाथ हो सकता है। वहीं पुलिस ये मानकर भी चल रही है कि उसका अपहरण ऐसे दंपति ने किया हो जिसकी अपनी कोई संतान नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+