Alert: दिल्ली में घुसे 9 पाकिस्तानी आतंकी, 15 अगस्त से पहले कर सकते है हमला

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी पर खतरे के बादल मंडराने लगे है। जी हां दिल्ली में 9 आतंकी घुस चुके हैं। पाकिस्तान से आए ये दहशतगर्द किसी भी वक्त दिल्ली पर आतंकी हमला कर सकते हैं। खूफिया विभाग ने इस बारे में अलर्ट जारी कर दिया है।

terrorists in delhi

जानकारी के मुताबिक ये आंतकी 15 अगस्त से पहले दिल्ली में आतंकी हमले को अंजाम दे सकते है। इस अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने दिल्ली में निगरानी बढ़ा दी है। इंटेलिजेंससे मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के गुरदासपुर में हमले के बाद आतंकी दिल्ली को निशाना बनाने की तैयारी में हैं।

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान से आए ये 9 आतंकी दिल्ली में घुसने में कामयाब रहे हैं। जिसे लेकर गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं जानकारी ये भी है कि इन आतंकियों के लिए हमले में इस्तेमाल होने वाले हथियार करीब तीन महीने पहले ही दिल्ली लाए जा चुके हैं।

पुलिस 15 अगस्त से पहले सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहती है। ऐसे में दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ी दी गई है। लोगों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं सुरक्षा एजेंसी खूफिया जगहों की गहन तलाशी में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+