दिल्ली में कोहरे का कहर जारी, 61 रेलगाड़ियां प्रभावित
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम सर्द रहा और कोहरा भी छाया रहा, जिसके कारण 61 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 700 मीटर थी, जो कि सुबह 5.30 बजे 300 मीटर दर्ज की गई थी। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 61 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं और 11 का समय बदला गया है, जबकि छह रद्द कर दी गई हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह घना कोहरा छाया था, लेकिन दिनभर आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।" अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications