दिल्ली के नामी स्कूल रेयान इंटरनेशनल में पानी की टंकी में मिली 6 साल के बच्चे की लाश, हड़कंप

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में एक बड़ा हादसा हुआ है। स्कूल में 6 साल के एक बच्चे का शव पानी की टंकी में मिलने से सनसनी फैल गई है। लड़के का नाम दिव्यांश है और वो कविता प्रतियोगिता के लिए स्कूल आया था। दिव्यांश पानी की टंकी में कैसे गिरा इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जांच के आदेश दिए गये हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

6-year-old found dead in Ryan International School
जानकारी के मुताबिक दिव्‍यांश कल दोपहर बाद से सातवें पीरियड से गायब था। उसकी तलाश हो रही थी। इसके बाद उसका शव पानी में मिला। परिजनों ने शक जाहिर करते हुए कहा है कि बच्‍चे के मृत्‍यु की सूचना स्‍कूल प्रशासन ने पुलिस को नहीं दी थी। पुलिस को सूचना अस्‍पताल प्रशासन ने दी। हालांकि स्कूल प्रशासन ऐसे किसी भी आरोपों को नकार रहा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने स्कूल की भूमिका को लेकर डीएम को जांच के आदेश दिये है।

बच्चे के मुंह से निकल रहा था झाग

जानकारी के मुताबिक दिव्यांश की तलाश स्कूल के लाऊड स्पीकर से अनाऊंसमैंट करके भी की गई, फिर भी पता नहीं चला। स्कूल के कर्मचारी तलाश करते हुए ऑडिटोरियम के पास बने वॉटर टैंक के पास पहुंचे। उसमें झांककर देखा गया तो उसमें बच्चा दिखाई दिया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों से उसे मृत करार दिया।

राजस्थान का रहने वाला है दिव्यांश का परिवार

पुलिस ने बताया कि बच्चे का परिवार राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई गांव का रहने वाला हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद दौसा ले जाया जा रहा है जहां बच्चे का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी। दिव्यांश के पिता सरकारी नौकरी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+