संसद में 'मंकी' भगाने के लिए रबड़ बुलेट गन के साथ तैनात होंगे 'मंकी मैन'

बंदरों के आतंक से बचने के लिए 40 ऐसे युवकों का दल तैयार किया गया है, जो लंगूर की वेश में होंगे। सरकार ने बताया कि युवकों को लंगूर के वेश में देखकर बंदर भाग जाएंगे और इस तरह से आतंक से बचा जा सकता है। वैंकेयानायडू ने बताया कि इन 40 'मानव लंगूरों' के अलावा एनडीएमसी ने बंदरों को भगाने के लिए रबड़ बुलेट गन भी खरीदी हैं। इस काम के लिए मानव लंगूरों (मंकी मैन) को एक दिन का 700-800 मिलता है और इन्हें महिने में लगभग 15 दिनों तक का काम मिल जाता है। इसके अलावा बंदरों पर गोलियां भी चलाई जाएंगी पर वो असली गोलियों की जगह रबर की गोलियां होंगी। वहीं कुत्तों को पकड़ने के लिए भी एक टीम हफ्ते में दो बार राष्ट्रपति भवन का दौरा करती है।
लंगूर की आवज निकालते हैं 'मानव लंगूर'
सरकार की ओर से तैनात मानव लंगूर न केवल बंदरों को भगाने का काम करते हैं, बल्कि लंगूरों की तरह आवाज भी निकालते हैं। इस काम के लिए यूवकों को 7500 रुपये वेतन दिये जाते हैं। बंदरों को भगाने के लिए मानव लंगूर पेड़ की आड़ में छिपकर लंगूर की तरह आवाज निकालते हैं। इससे बंदर डर कर भाग जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications