दिल्ली: रहस्यमय हालात में होंडा सिटी कार में मिली तीन दोस्तों की लाश

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरके पुरम के सेक्टर 4 मार्केट में सफेद रंग की होंडा सिटी कार खड़ी है, जिसमें तीन युवक अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फौरन तीनों दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया मगर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों दोस्तों की शिनाख्त लक्ष्मण, बलविंदर और निशांत के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि तीनों गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ रहते थे। तीनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। लक्ष्मण, बलविंदर और निशांत साथ मिलकर इवेंट कंपनी चलाते थे। इसके अलावा बलविंदर का टूर एंड ट्रेवल एजेंसी का भी काम था। लक्ष्मण के पिता ने बताया कि सोमवार को भी तीनों साथ थे और कार में बैठकर कुछ खा रहे थे। तीनों ने कार मे उल्टी भी कर रखी थी। मरने वालों में बलिवंदर और लक्ष्मण शादीशुदा थे जबकि निशांत कुंवारा था। बलविंदर वसंत कुंज में रहता था, जबकि बाकी दोनों आरके पुरम में रहते थे। लक्ष्मण के घरवालों का कहना है कि तीनों से कोई भी शराब नहीं पीता था। परिजनों को शक है कि किसी ने इनके खाने में कुछ मिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications