बीएसपी नेता धनंजय सिंह की नौकरानी की बेरहमी से हत्या, शरीर पर 28 घाव के निशान

वही बसपा के सांसद धनंजय सिंह की नौकरानी के शरीर पर कुल 28 जख्म पाए गए। सांसद की पत्नी द्वारा अत्यधिक प्रताड़ना के कारण नौकरानी की मौत हो गई। जख्मों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मृतका राखी के पूरे शरीर पर 28 जख्म थे जिसमें अकेले सिर पर नौ जख्म पाए गए।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने सांसद की जमानत अर्जी खारिज करते हुए शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का उल्लेख किया। सांसद पर अपनी पत्नी जागृति को बचाने के लिए सबूत मिटाने का आरोप है।
अदालत ने कहा, "मौत का कारण सिर पर लगी चोट बताया गया है। सभी घाव प्राणघातक प्रकृति के हैं। एक किशोर सहित मामले के दो गवाहों ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में आरोप लगाया है कि बर्बर कार्रवाई में सिंह अपनी पत्नी को उकसाते थे।












Click it and Unblock the Notifications