अनशन पर बैठे चंद्रबाबू नायडू को जबरन अस्पताल ले गयी पुलिस

TDP chief Chandrababu Naidu
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश विभाजन के खिलाफ मध्य दिल्ली स्थित आंध्र भवन में अनशन कर रहे तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को पांचवें दिन शुक्रवार को पुलिस अनशन स्थल से एक अस्पताल ले गई। इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थकों ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया।

आंध्र भवन परिसर में यह नाटकीय घटना उस समय शुरू हुई जब दिल्ली पुलिस के जवान बड़ी संख्या में अनशन स्थल पर पहुंचे। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू राज्य को विभाजित कर पृथक तेलंगाना राज्य गठन के कांग्रेसनीत केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सोमवार से ही अनशन कर रहे थे।

चंद्रबाबू को अनशन स्थल से हटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर उनके समर्थकों ने अपने नेता के इर्दगिर्द घेराबंदी कर दी। गुस्साए चंद्रबाबू समर्थकों ने नारेबाजी की और आंध्र भवन की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया।

राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का एक एम्बुलेंस और चिकित्सकों का एक दल सुबह से ही अनशन स्थल पर मौजूद था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चंद्रबाबू नायडू को अनशन स्थल छोड़ने के लिए मनाने का प्रयास किया, वह जब मान गए तब उन्हें एम्बुलेंस में बिठाया गया और उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+