26 जनवरी से पहले दहशत की साजिश नाकाम, महिला आतंकी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पर मंडरा रहा आतंकी साया फिलहाल के लिए टल गया है। दिल्ली पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों नेपाल से आए थे और दिल्ली में अपने सहयोगी से मिलने आए थे। पुलिस का कहना है कि ये दिल्ली में आतंकी नेटवर्क फैलाने के फिराक में थे। आपको बता दें कि आज ही दिल्ली के मयूर विहार इलाके से पुलिस ने दो अन्य संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकियों में से एक प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) मैतई ग्रुप का कमांडर है। बताया जा रहा है कि केसीपी का आतंकी मणिपुर में हुए घातक हमले में वांटेड है। काफी समय से इन आतंकवादी की तलाश जारी थी। पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया है।













Click it and Unblock the Notifications