दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 111 नए कोरोना केस, 7 की हुई मौत

नई दिल्‍ली, 23 जून। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे देश की राजधानी दिल्‍ली सर्वाधिक प्रभावित थी, लेकिन अब दिल्‍ली में हर दिन कोरोना के केस कम हो चुके हैं। बुधवार को दिल्ली में 111 नए कोरोना केस दर्ज हुए।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में Coronavirus Delta Plus Variant के 40 से ज्यादा केस |वनइंडिया हिंदी
    covid

    वहीं पिछले 24 घंटों में 702 लोग कोरोना से ठीक हुए और 7 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई। इसके बाद दिल्‍ली में कुल मामले 14,33,366 हैं और 14,06,629 लोग कोरोना से अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्‍ली में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्‍या 24,940 पर पहुंच चुकी है।

    बता दें दिल्‍ली में अब 18+ से 45 की उम्र के लोगों भी एक हर सेंटर पर कोरोना वैक्‍सीन लगाई जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा इन सेंटरों को कोविड वैक्‍सीन की खुराक उपलब्ध करवाई जा रही है।यानी कि इस उम्र के लोगों को अलग से वैक्‍सीनेशन सेंटर नहीं होंगे वो भी 45 + वाले सेंटरों पर जाकर बिना किसी अपॉइंटमेंअ के वैक्‍सीन लगवा सकेंगे।

    गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी काबू में आई ही है वहीं कोरोना का नया डेल्‍टा वेरियंट स्‍वास्‍थ महकमें और सरकार की चिंता बढ़ा दिया है। भारत में इसके कुल 22 केस सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही एम्‍स के निदेशक ने भी चेतावनी दी है कि चूंकि राज्‍यों में अब लॉकडाउन खुल चुका है तो आने वाले 5 से 6 हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर भारत को अपनी गिरफ्त में ले सकती है इसलिए सोशल डिस्‍टेसिंग और कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा बताए गए कोरोना प्रोटोकाल को जरूर फॉलो करना है।

    https://hindi.oneindia.com/photos/evening-bulletin-21-june-all-updated-news-oi63199.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+