दिल्ली में फिर दरिंदगी: इस बार लड़की नहीं नाबालिग लड़के का यौन शोषण
नई दिल्ली। दिल्ली में एक 11 वर्षीय बच्चे के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी पीड़ित बच्चे का पड़ोसी है जो इस समय फरार है। घटना पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके की है, जहां आरोपी शमशाद (25) बुधवार रात बच्चे को बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसका यौन शोषण किया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ित को धमकी भी दी, यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बच्चा अपने घर लौटा और अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की तीन बच्चियां कथित तौर पर यौन शोषण का शिकार हुई थी। गुस्साए माता-पिता ने गुरुवार को पश्चिम दिल्ली के छवला स्थित स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि स्कूल के पुस्तकालय में एक पुस्तक विक्रेता ने उनकी बेटियों का यौन शोषण किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। इधर, स्कूल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं इस घटना के कुछ दिन पहले ही कुछ दिनों पहले ही तीन साल की बच्ची से स्कूल मालिक के बेटे द्वारा बलात्कार की शर्मनाक खबर सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications