राजनीतिक हलचलों के बीच, आकार ले रहा 'तीसरा मोर्चा'

हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इस मोर्चे से अलग हो चुकी हैं। इसके अलावा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पहले ही कह दिया है कि 'तीसरा मोर्चा' एक असफल विचार है। यहां पर हर पार्टी का अध्यक्ष प्रधानमंत्री बनना चाहता है, अत: मैं इसका हिस्सा नहीं बन सकता।
वहीं भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने एक रैली के दौरान कहा था कि तीसरा मोर्चा प्रवासी पक्षियों की तरह है, जो कि चुनावी मौसम में ही नजर आता है। उन्होने तीसरे मोर्चे की पार्टियों को कांग्रेस का सिपहसालार कहा।
भाजपा नेता अरूण जेटली ने भी तीसरे मोर्चे की संभावना को नकार दिया और इससे देश को स्थायित्व न मिलने की बात कही थी।
लेकिन क्षेत्रीय दलों के मजबूत होने से इनके एक साथ आने पर कोई भी दल इनकार नहीं कर पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications