‘Love का The End’ नरसिंहपुर में पुलिसवाले ने नर्स को मारा चाक़ू, फिर खुद दे दी जान, एक तरफा मोहब्बत बनी बजह
Narsinghpur news: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक तरफा प्यार में दीवाने एक पुलिस वाले ने प्रेमिका को चाकू मार दिया। फिर उसके थोड़ी देर बाद उसने भी उसी जगह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि नर्स को चाक़ू मारने के बाद उसे मरणासन्न हालत में देख पुलिसकर्मी ने भी आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस अब इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई हैं। घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए गए हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने बताया कि जिला अस्पताल की 30 वर्षीय महिला नर्स से आरक्षक अनिल बेलवंशी का प्रेम-प्रसंग था। अनिल मूलतया छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला था। कुछ समय पहले नर्स ने अनिल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था।

एक तरफा मोहब्बत बनी वजह
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस नर्स को चाक़ू मारकर घायल किया गया, वह अनिल के प्रेम की फरमाइश का विरोध करती थी। उसे अनिल की हरकते नापसंद थी। इसी पर कई दफा दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। अनिल, नर्स से शादी करना चाहता था। लेकिन लगातार विरोध फिर पुलिस में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने से नर्स को खत्म करने का अनिल ने इरादा कर लिया।
नर्स की हालत गंभीर
बताया गया कि अनिल ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब वह स्टाफ क्वाटर में अकेली थी। तभी अचानक अनिल रात के वक्त वहां आ धमका और दोनों के बीच पहले बातचीत हुई। कहा सुनी ने विवाद का रूप लिया और अनिल ने नर्स को चाकू घोंप दिया। नर्स की हालत गंभीर बनी हुई, जिसे जिला अस्पताल में इलाज हेतु दाखिल कराया गया हैं। मृतक आरक्षक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस कहना है कि इस केस में कई एंगल से जांच की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications