Monu Patel की अंतेष्टि बाद केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का भावुक Tweet, 7 साल पहले नीतू सिंह से हुई थी शादी
मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मोनू पटेल की आकस्मिक मौत से हर कोई स्तब्ध हैं। अंतेष्टि के बाद उनके ताऊजी और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने पहला भावुक ट्वीट किया।

Monu Patel: केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भतीजे और बीजेपी विधायक जालम सिंह की बेटे मोनू पटेल की आकस्मिक मौत से परिवार सदमे में है। अंतेष्टि के अगले दिन केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर शोक संवेदना प्रगट करने वाले लोगों का आभार जताया। इस भावुक ट्वीट में उन्होंने मोनू के बारे में लिखा।
मेरी वंश परम्परा पर गहरे आघात के बाद आप सबने उपस्थिति,संवाद,इलेक्ट्रॉनिक सूचना से जो संबल दिया है।हम परिवार जन आपके आभारी है ।हमारे वर्तमान पीढ़ी के अगुआ प्रिय मोनू भैया के जीवन में कर्म और यश ज़्यादा लेकिन आयु कम रही,इसे ही प्रारब्ध या असाता कर्मों का उदय ही कहते हैं।

आपको बता दें कि दो दिन पहले मणि नागेद्र उर्फ़ मोनू पटेल का निधन हो गया था। प्रहलाद पटेल जब कर्नाटक चुनाव कार्यक्रम में व्यस्त थे तो उनको यह खबर पता चली। अगली सुबह वह गोटेगांव पहुंचे थे। फिर मोनू की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।
चिकित्सकों के मुताबिक शुरुआती तौर पर मोनू की मौत की वजह ब्रेन हेमरेज बताया गया हैं। हालांकि पीएम के बाद बिसरा जांच के लिए सागर लैब भेजा गया हैं। बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।
Recommended Video
रुतबेदार दबंग पर्सनलिटी के मोनू भले ही विवादों में रहे लेकिन अपने सामाजिक क्षेत्र में गहरी पैठ रही। नरसिंहपुर क्षेत्र के लोग कोरानाकाल के वक्त पीड़ितों के लिए मोनू की दरियादिली और मदद को लोग आज भी याद कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों से जुड़ी परेशानियों के निराकरण के लिए वो खुद हफ्ते में एक जनसुनवाई करते थे।

जानकारी के मुताबिक मोनू की करीब 7 साल पहले शादी हुई थी। विवाह के कुछ वक्त बाद नीतू अलग रहने लगी थी। नीतू का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने मोनू के परिवार के सदस्यों पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। हालांकि पटेल परिवार ने आरोपों को सिरे से खारिज किया था।












Click it and Unblock the Notifications