ब‍िहार: युवक की कोरोना से मौत, अंतिम संस्‍कार के लिए नगर निगम के ठेले पर ले जाया गया शव

नालंदा, मई 17: बिहार के नालंदा में एंबुलेंस की जगह नगर निगम के ठेले पर कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव को मुक्ति धाम लेकर पहुंचे। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीपीई किट पहने निगम कर्मी शव को चादर से ढंककर ले जा रहे हैं। वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को जलालपुर सेवा समिति द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस मामले में वार्ड पार्षद द्वारा दाह संस्कार के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी करने का आरोप लगाया है। नालंदा के सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने कहा, "मुझे बताया गया है कि शव को एक ठेले पर ले जाया गया था, मैं इसकी जांच करवाऊंगा और कार्रवाई की जाएगी।"

Recommended Video

    ब‍िहार: युवक की कोरोना से मौत, अंतिम संस्‍कार के लिए नगर निगम के ठेले पर ले जाया गया शव
    COVID 19 patient body carried to crematorium on a cart Nalanda

    कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई थी युवक की मौत

    वीडियो जारी करने वाले युवक ने बताया कि 13 मई को सोहसराय थाना इलाके के जलालपुर मोहल्ले में किराए के मकान पर रह रहे एक युवक मनोज कुमार उर्फ गुड्डू की मौत कोरोना के कारण हो गई। मौत के बाद निगम कर्मियों द्वारा शव को चादर से ढंककर ठेले पर ले जाया गया था। जलालपुर सेवा समिति द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस मामले में वार्ड पार्षद द्वारा दाह संस्कार के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी करने का आरोप लगाया गया। बताया गया है कि स्वर्गीय बजरंगी हलवाई के पुत्र मनोज कुमार उर्फ गुड्डू की मौत कोरोना के संक्रमण से हुई है।

    साढ़े 16 हजार रुपए देने बाद शव को ठेले पर ले जाया गया

    मौत के बाद वार्ड पार्षद द्वारा यह बताया गया कि कोरोना काल में किसी की मौत हो जाने पर अगर उसका अंतिम संस्कार परिजन द्वारा नहीं किया जाता है तो निगम की टीम द्वारा उसका दाह संस्कार किया जाता है। इसके लिए 22 हजार रुपए लगते हैं। काफी देर तक शव मोहल्ले में रहने के कारण मोहल्ला वासियों के प्रयास से मृतक के मामा द्वारा लगभग साढ़े 16 हजार रुपए देने के बाद शव को ठेले से ले जाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+