बहू ने जेठ की ​तिजोरी से उड़ाए 18 लाख के जेवरात, 45 दिन बाद सामने आई हकीकत

नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल थानाक्षेत्र में डेढ़ महीने पहले एक घर में हुई चोरी का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कारोबारी के घर से 18 लाख रुपए के जेवरात और कैश चोरी हो गया था। इस घटना से घर में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस को कई सुराग हाथ लगे। जांच आगे बढ़ी तो ये बात सामने आई कि चोरी किसी और ने नहीं बल्कि घर बहू ने ही की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपित बहू को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

daughter in law caught for theft jewellery worth rs 18 lakh in nainital

लॉकर से चोरी हो गए थे सोने-हीरे के बेशकीमती जेवरात

दरअसल, 2 जुलाई को निर्मल पैलेस तल्लीताल के रहने वाले जोगेंद्र सिंह आनंद ने थाने में सूचना दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के लॉकर की चाभी खोलकर सोने और हीरे के बेशकीमती जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। इस संबंध में थाना तल्लीताल में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और अन्य तरीकों से जांच करते हुए शिकायतकर्ता के भाई की बहू से चुराए गए सोने की 2 चेन, 8 अंगूठियां, 1 जोड़ी झुमके, 2 सिक्के, 2 गले के हार, 3 जोड़ी कान के टॉप्स के साथ ही हीरे का एक हार समेत दो ईयररिंग के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए आभूषणों की कीमत लगभग 18 लाख रुपए बताई गई है।

पीड़ित के भाई की बहू ने की थी चोरी

एसओ विजय मेहता ने बताया कि निर्मल पैलेस पंजाब होटल तल्लीताल निवासी जोगेंद्र सिंह आनंद ने पुलिस को तहरीर दी थी कि घर के लाकर से हीरे और सोने के आभूषण और नगदी चोरी हो गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। कुछ दिनों तक जब मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो एसओजी को भी नियुक्त कर दिया गया। मोबाइल सर्विलांस व जांच करते हुए पुलिस ने मंगलवार को वादी के भाई की बहू अरवीन कौर के पास को चुराए गए आभूषण बरामद किए गए। इन आभूषणों की कीमत लगभग 18 लाख है। पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+