'साहब! बीवी तीसरे के साथ भाग गई', खोजने के लिए पुलिस के पास पहुंचे 'पहले 2' पति
नागपुर, 14 जून। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। जिले की भरोसा थाना पुलिस के पास दो लोग पुलिस के पास पहुंचे और उनकी पत्नी को खोजने की अपील की।

दो पतियों को छोड़ अब तीसरे के साथ
पहले तो पुलिस को लगा कि दोनों की पत्नियां अलग-अलग हैं लेकिन पुलिस तब चौंक गई जब दोनों ने बताया कि महिला दोनों की पत्नी रही है, जो अब कथित तौर पर तीसरे प्रेमी के साथ भाग गई है।
महिला अपने 'दूसरे' पति के घर से कुछ दिन पहले अपने पैतृक स्थान जाने के बहाने घर से निकली थी और तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। कथित तौर पर उसकी सोशल मीडिया के जरिए एक तीसरे व्यक्ति से दोस्ती हुई थी।

प्रेम विवाह के चार साल बाद दूसरी शादी
टाइम्स ऑफ इंडिया ने पुलिस से मिली जानकारी के हवाले से लिखा है कि महिला ने अपने पहले पति से प्रेम विवाह किया था। पहले पति से महिला को दो बच्चे हैं। शादी के चार साल बाद वह एक अन्य शख्स से मिली जिससे महिला को प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।

ऐसे मिली थी दूसरे पति से
महिला के दूसरे पति से मिलने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। महिला को एक अनजान नंबर से मिस्ड कॉल आई थी और इस तरह वह प्रेमी से दूसरे पति बने शख्स से परिचित हुई थी। अनजान नंबर से शुरू हुआ सिलसिला प्यार में बदल गया और दो साल पहले दोनों ने नागपुर के बाहर एक मंदिर में शादी कर ली।

दो साल में हुआ तीसरे शख्स से प्यार
दो साल में ही महिला को तीसरे शख्स से प्यार हुआ और उसके साथ निकल ली तो अब दूसरे पति ने पहले पति के साथ मिलकर तीसरे प्रेमी को सबक सिखाने की योजना बनाई है। दूसरे पति ने महिला को पहले पति को खोज निकाला और फिर उसे पुलिस के पास चलने को लेकर राजी कर लिया।

दूसरे पति की शिकायत पर मामला दर्ज
जानकारी के मुताबिक दूसरे पति की शिकायत पर सोनेगांव पुलिस ने गैर-संज्ञेय अपराध के रूप में मामला दर्ज कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने भरोसा पुलिस के हवाले से लिखा है कि भरोसा सेल ने पाया कि कोई घरेलू हिंसा नहीं थी और स्थानीय पुलिस कानूनी रूप से स्थिति से निपट सकती है इसलिए दोनों पुरुषों को तीसरे प्रेमी और महिला के बारे में शिकायत दर्ज करने के लिए सोनेगांव पुलिस स्टेशन जाने के लिए निर्देशित किया गया।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications