शो करते-करते रेडियो जॉकी को पड़ा दिल का दौरा, मौत

आरजे सुभम केचे रेडियो पर अपना शो कर रहे थे जब उनके सीने में दर्द हुआ।

नागपुर। नागपुर में 24 साल के रेडियो जॉकी की शो के दौरान ही मौत हो गई। नागपुर के एफएम रेडियो मिर्ची पर शुभम का शो 'हाय नागपुर' सुबह 7 से 11 बजे तक आता था।

shubham

गुरूवार को भी शुभम रोजाना की तरह की शो करने पहुंचा था। 9:30 बजे उसके सीने में दर्द हुआ तो वो रिकॉर्डिंग रूम से निकल कर वॉशरूम में पहुंचा।

वाशरूम में शुभम के सीने का दर्द तेज हो गया और वो जमान पर गिर पड़ा। शुभम को ऑफिस का गार्ड अस्पताल ले गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुबह होने की वजह से ऑफिस में नहीं थे सहकर्मी

शुभम के साथ काम करने वाले दूसरे लोगों का कहना है कि सुबह का वक्त होने की वजह से ऑफिस में ज्यादा लोग नहीं थे सिर्फ एक चपरासी और गार्ड थे, जो शुभम को अस्पताल ले गए।

पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टतया मामला हार्ट अटैक के कारण हुई मौत का ही लग रहा है। पुलिस का कहना कि विसरा को जांच के लिए भेज दिया गया है।

शुभम के पिता की तीन साल पहले मौत हो गई थी। मृतक शुभम के घर में एक बहन और मां है। शुभम घर में अकेला कमाने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+