हनुमान जी पर अब महाराष्ट्र की ब्राह्मण सेना ने भी किया अपना दावा, कहा- ये लीजिए सुबूत
maharashtra news (नागपुर)। सियासी गलियारों में भगवान हनुमान पर जारी जाति-आधारित बयानों के बीच अब महाराष्ट्र के भी एक संगठन ने अपना दावा जताया है। यहां 'ब्राह्मण सेना फाउंडेशन' नाम के संगठन ने कहा है कि महावीर हनुमान ब्राह्मण हैं। संगठन ने अपने तर्क को स्पष्ठ करने के लिए एक चौपाई का हवाला दिया है। संगठन का कहना है कि उसका आशय सिर्फ ये है कि जो और लोग हनुमान जी पर बोल रहे हैं, वे हमारा सुबूत भी देखें।

'ब्राम्हण सेना फाउंडेशन' के अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी के अनुसार, हनुमान चालीसा में साफ लिखा गया है कि 'कांधे मूंज जनेऊ साजै', जिसका अर्थ है कि हनुमान जी के कंधे में जनेव शुशोभित है। अब इसका मतलब तो सभी जानते हैं कि सिर्फ ब्राह्मण समाज ही जनेऊ पहनता है। अर्थात्ब जरंगबली संस्कारों से सिर्फ और सिर्फ ब्राह्मण थे।''

मनीष त्रिवेदी ने आगे कहा कि कोई हनुमान जी को जाट कह रहा है, तो कोई दलित और कोई चीनी। यह सरासर हमारे भगवान का अपमान है, हमारे भगवान हनुमान जी के नाम पर राजनीति करने की कोशिश की जा रही है, अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए भगवानों और महापुरुषों की जाति-धर्म का सर्टिफिकेट ना बांटे अन्यथा भारत देश में रह रहे ब्राह्मण और हिंदूवादी ताकतें नीति और राजनीति इस चुनाव में समझा देंगी।












Click it and Unblock the Notifications