बेटी को चढ़ा प्यार का पागलपन, क्रिकेटर BF को घर में घुसाकर मां-बाप का करवा दिया मर्डर
Nagpur news, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ी खूनी वारदात का खुलासा हुआ तो सच जानकर हर कोई सन्न रह गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुजुर्ग दंपति की मौत का खुलासा कर गोद ली बेटी और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़की का नाम एश्वर्या चंपति और उसके व्वॉयफ्रेंड का नाम मोहम्मद इखलाक खान है जोकि एक क्रिकेटर है। दोनों की उम्र 23 साल है। एश्वर्या की माता-पिता दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थे, इसलिए दोनों ने बड़ी शातिर तरीके से मर्डर करने का प्लान बनाया।

मां-बाप दोनों की मिली लाश
दरअसल रविवार को शंकर चंपति(72) और उनकी पत्नी सीमा(64) का शव घर के पूल में मिला। दोनों का शव खून से लथपथ था। वादी पुलिस ने घटना का मुआयना किया और क्राइम ब्रांच के साथ जांच में जुट गई और मामले को जल्दी सुलझा लिया। लड़की और उसके व्वॉयफ्रेंड से सख्ती से सवाल-जवाब पूछे तो सारी सच्चाई सामने आ गई। यह बड़ी घटना न होती अगर वादी पुलिस कुछ दिन पहले शंकर पर हुए हमले को गंभीरता से लेती। दरअसल शंकर पर मास्क पहने एक अनजान व्यक्ति ने हमला किया था जब वह अपने घर पर थे। जिसकी शिकायत वादी पुलिस को की थी।

एक्सीडेंट में हो गई थी मां-बाप की मौत
खुलासा होने पर पता चला कि मास्क पहने शख्स एश्वर्या का व्वॉयफ्रेंड था। डीसीपी ने बताया कि हमें एश्वर्या पर पहले से ही शक था इसलिए हमने उसके लिए जाल बिछाया और दोनों फंस गए। पुलिस ने बताया कि एश्वर्या आईटी इंजीनियर है जो आईटी पार्क कंपनी में काम करती है। एशवर्या के माता-पिता की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी जब वह 8 महीने की थी। जिसके बाद चंपति परिवार ने उसे गोद लिया। एश्वर्या जब 8वीं कक्षा में थी तब उसकी मुलाकात खान से हुई फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इखलाक खान क्रिकेटर है।

नागपुर से पुणे शिफ्ट होने की थी तैयारी
पिछले कुछ समय से शंकर अपना घर बेचकर पुणे में शिफ्ट होने का विचार कर रहे थे। उन्हें एश्वर्या और खान के ऊपर संदेह था। जब एश्ववर्या ने क्रिकेटर को पिता की योजना के बारे में खान को बताया तो जिसके बाद वह आगबबूला हो गया। तभी उसने और एश्वर्या के साथ मिलकर बुजुर्ग जोड़े की हत्या करने का फैसला लिया।

घर से निकलने से पहले एश्वर्या ने तरबूज में मिलाया ड्रग
रविवार को 12 बजे एश्वर्या ने माता-पिता से कहा कि वह व्यूटी पार्लर जा रही है। घर से निकलने से पहले एश्वर्या ने दोनों के लिए तरबूज काटकर रखा, जिसमें ड्रग मिला हुआ था। उस वक्त खान घर के बाह खड़ा था। जैसे ही एश्वर्या घर से निकली उसने खान को इशारा किया। फिर शंकर घर के अंदर घुस गया। खान ने सोते वक्त शंकर पर बड़े चाकू से हमला कर दिया। फिर सीमा पर हमला किया जिसके बाद दोनों की वहीं मौत हो गई। खान ने घर से पैसे और ज्वेलरी लेकर भाग गया जिससे ये लगे कि हत्या लूट के चक्कर में की गई। इस दौरान काजल ब्यूटी पार्लर गई और फिर कजिन के साथ रामदासपेठ स्थित मॉल में चली गई। घर लौटने के बाद एश्वर्या ने माता-पिता के मौत की सूचना पड़ोसियों को दी।

टीवी पर क्राइम शो देखकर दिमाग चलाया
पुलिस ने बताया कि दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की और हत्या करने से पहले दोनों ने पुरानी चैट और मैसेजेस को डिलीट किए। दोनों ने हत्या को अंजाम देने से पहले पिछले कुछ समय से कई क्राइम के शो टीवी पर देखे और फिर मर्डर करने की प्लानिंग की। आरोपी मोहम्मद इखलाक खान क्रिकेटर है जिसने कुछ समय पहले गुजदर लीग ए डीविजन मैच में दोहरा शतक लगाया था। उसके बाद खान विदर्भ टीम में आया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अंडर-16 और अंडर-19 में शामिल हुए थे। इखलाक ने कूल बिहार ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ शतक भी जमाया था।












Click it and Unblock the Notifications