मुजफ्फरपुरः आपसी विवाद में सो रहे बुजुर्ग को जिंदा जला दिया, आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के गंगिया नवादा गांव से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवक ने आपसी विवाद को लेकर बीती देर रात 65 वर्षीय भोला महतो को सोए स्थिति में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। उनके चीखने-चिल्लाने पर नींद से जागे परिजनों ने किसी तरह उनके शरीर में लगी आग को बुझाया और गम्भीर स्थिति मे घायल बुजुर्ग को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Recommended Video

      मुजफ्फरपुरः आपसी विवाद में सो रहे बुजुर्ग को जिंदा जला दिया, आरोपित गिरफ्तार
      young boy burnt old man alive

      जहां बुजुर्ग भोला महतो जिन्दगी व मौत के बीच झूल रहे हैं। वहीं परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम भोला महतो और गांव के एक युवक के बीच किसी बात को लेकर गाली गलौज व बहस हुई थी। लोगों ने डांट-फटकार कर आरोपी को भगा दिया। लेकिन जाते वक्त आरोपी ने धमकी दी थी कि वह आग लगाकर जिंदा जला देगा। फिलहाल बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बानी हुई है।

      वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपित 20 वर्षीय रोहित कुमार को लोगों ने गांव से ही दबोचकर कटरा पुलिस को सौंप दिया। जहां रोहित से पुलिस गहनता से पूछताछ करने में जुटी है। लेकिन अबतक जिंदा जलाने की मुख्य वजह की जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल मामले में जख्मी या उसके परिजन का बयान नहीं हो सका है।

      भोला महतो का एक बेटा है, जो गुजरात में मजदूरी करता है। वहीं उनकी एक बेटी भी है, जो मूकबधिर है। इस घटना की जानकारी बेटे को दे दी गई है। अस्पताल में अन्य परिजन पहुंचे हुए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+