मुजफ्फरपुर में हथियार के बल पर लड़की का किया अपहरण फिर हत्या कर जला दिया चेहरा
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर इलाके में बेखौफ अपराधियों ने दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हथियार के बल पर अगवा कर युवती की हत्या की गई है। इसके बाद शव को अपराधियों ने नदी में फेंक दिया। मृतक युवती की लाश कुढनी नदी से बरामद की गई है। परिजनों ने अगले दिन शाम को मेडिकल कॉलेज जाकर शव की शिनाख्त की तब जाकर मामला उजागर हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव वालों की मदद से पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने कहा है कि तीनों से पूछताछ की जा रही है।

परिजनों का यह भी कहना है कि हत्याकांड के आरोपित शराब का धंधा भी करते हैं और दिन भर शराब बेचने के लिए माधोपुर चौक पर भटकते रहते हैं। मृतका के परिजनों ने रेप के बाद हत्या की जाने की आशंका जताई है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार की शाम को युवती अपनी मां के साथ दवा लाने के लिए माधोपुर बाजार गई थी। रास्ते में दीपक, रंजीत सोनू और गणेश नाम के युवकों ने बंदूक की नोक पर उसको अगवा कर लिया।
इसी दिन परिजनों ने मनियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वहीं कुढनी के चंद्रहट्टी में कदाने नदी में बुधवार को युवती का शव बरामद किया गया। हालांकि इस दौरान उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। क्योंकि युवती के चेहरे को पूरी तरह से जला दिया गया था। अगले दिन परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
इसके बाद शाम के वक्त परजिन शव लेकर घर आ गए और गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर मनियारी पुलिस गांव पहुंची तो परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की शर्त रख दी. परिजनों की मदद से पुलिस नें तीन आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications