भरी पंचायत में पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो
मुजफ्फरपुर। भरी पंचायत में एक पति को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलना भारी पड़ गया। पत्नी ने तीन तलाक बोलने पर अपनी पति को भरी पंचायत में थप्पड़ जड़ दिया। पूरे गांव के सामने पत्नी से पीटे जाने पर गुस्साया पति कुर्सी के उठा और पत्नी को थप्पड़ मार दिया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों और गांव के लोगों ने उन्हें संभाला और झगड़े को आगे बढ़ने से रोका। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना मुजफ्फरपुर के सरैया थाना के बसैठा बाजार की है। सहेबगंज थाना के धरहारा निवासी मोहम्मद दुलारे और सरैया के बसंत पट्टी की सोनी खातून ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। निकाह के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच खटपट होने लगी। दोनों के बीच हर रोज होने वाली खटपट से दोनों के परिजन परेशान थे। दोनों को समझाने के लिए शुक्रवार को पंचायत बुलाई गई थी। पंच युवक को समझा रहे थे लेकिन वह पत्नी के साथ रहने को तैयार नहीं था। दुलारे अपनी पत्नी सोनी को तलाक देने की जिद पर अड़ा था।

युवक ने पंचायत के बीच जैसे ही अपनी बीबी को तीन तलाक कहा, बीबी कुर्सी से उठी और शौहर के गाल पर एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। फिर क्या था दोनों के बीच भरी पंचायत में ही मारपीट होने लगी। जिसके बाद मौके पर मौजूद परिजनों और गांव के लोगों ने उन्हें संभाला और झगड़े को आगे बढ़ने से रोका। लेकिन इस घटना का वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications