मुजफ्फरपुरः स्कूल से घर लौट रही छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप और बना लिया वीडियो

मुजफ्फरपुर। बिहार में लगातार दुष्कर्म के वारदातों की संख्या बढ़ती जा रही है। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है, जहां दसवीं की छात्रा का अपहरण कर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी भी दी। हालांकि पीड़िता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।

ऑटो का इंतजार कर रही थी छात्रा

ऑटो का इंतजार कर रही थी छात्रा

बीते सोमवार की देर रात को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सोमवार की शाम को स्कूल से लौटने पर वह अखाड़ा घाट रोड पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो आकर वहां रुका, जिसमें पीड़िता बैठ गई। ऑटो में पहले से ही तीन लोग सवार ता। जीरो माइल पहुंचने पर ड्राइवर ने ऑटो को बैरिया की तरफ मोड़ दिया।

मकान में ले जाकर किया गैंगरेप

मकान में ले जाकर किया गैंगरेप

छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो साथ में बैठे युवकों ने उसका मुंह दबा दिया। छात्रा का आरोप है कि बैरिया रोड में एक मकान में ले गए। मकान में छात्रा को ले जाकर उसके साथ युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं एक युवक ने गैंग रेप का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उन्होंने छात्रा को धमकी दी कि किसी से शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर देंगे।

पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

वहां से कैसे भी अपनी जान बचा कर छात्रा बाहर निकली और ऑटो पकड़कर घर पहुंची। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित छात्रा ने अहियापुर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। अहियापुर पुलिस मामले की जांच के लिए महिला थाना रेफर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+