मुजफ्फरपुरः लड़की की मिली लाश, हाथ-पैर बांधकर जला दिया था उसका चेहरा
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव के पास सिकंदरपुर मन में 18 साल की एक युवती का शव मिला है। युवती की हत्या करके उसके शव को हाथ-पैर बांधकर तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने लड़की का शव सिकंदरपुर मन से बरामद किया है। मृतक युवती का चेहरा सहित शरीर का कुछ हिस्सा केमिकल डालकर जलाया गया है। चेहरा जला होने के कारण युवती की पहचान नहीं हो पा रही है। वहीं शव देखने वाले स्थानीय लोगों ने बताया है कि युवती की आंख भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त है।

इस बात की आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी युवती की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार की सुबह सिकंदरपुर मन में लोगों ने शव को तालाब में तैरता देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मछली ठेकेदार को सूचना दी। ठेकेदार के जरिये नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ओम प्रकाश को शव मिलने की जानकारी मिली ।
पुलिस ने दल बल के साथ पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला तो स्थानीय लोग देखकर बहुत चकित रह गए। शव को देखने से युवती की उम्र 18 से 19 वर्ष लगती है और उसके चेहरे और कमर से ऊपर के हिस्से को केमिकल डालकर जलाया भी गया है। शव दो या तीन तीन पुरानी बताई जा रही है। स्थानीय राजकुमार और उमेश कुमार ने बताया कि देखने से लगता है कि युवती के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म भी हुआ है।
इधर मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि लड़की की उम्र 18-19 साल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस का कहना है शव को देखने से दुष्कर्म जैसा कुछ नहीं लगता है। फिहलाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications