मुजफ्फरपुरः उधार चुकाने के विवाद में पिता-पुत्र को दबंगों ने बोलेरो से रौंद डाला
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया के बखड़ा पुरानी बाजार इलाके में उधार लेने के विवाद में बीते रविवार को गाड़ी से पिता-पुत्र को कुचल दिया गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपियों में से एक को मृतक के परिजनों ने चलती गाड़ी खींच लिया और सरैया थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

वारदात को अंजाम देने का आरोप मड़वन प्रखंड के पकड़ी गांव के रहने वाले मुखिया पति मो. आलम पर आरोप लगा है। बखरा गांव के बैंड के कलाकार मो. सत्तार ने बताया कि मुखिया पति मो. आलम का पकड़ी में आलम झुमका बैंड पार्टी है। लगन के वक्त काम करने के लिए मो. आलम उसे बुलाते हैं। इसको लेकर उसने आलम से अग्रिम राशि ली थी। बैंड पार्टी में झंझट होने के कारण उसने काम नहीं किया था।
पहले की बकाया राशि वसूलने के लिए रविवार को मो. आलम तीन वाहनों से अपने साथियों के साथ घर पहुंचा था, जहां रुपये के हिसाब के दौरान विवाद हुआ तो आलम ने सत्तार को जबरन उठाकर गाड़ी में लाद लिया। सत्तार को जबरदस्ती ले जाता देख उसके बुजुर्ग पिता ने गाड़ी के आगे खड़ा होकर रोकना चाहा तो वह गाड़ी की चपेट में आ गए। इसी दौरान घर की महिलाओं ने सत्तार को बोलेरो से खींच कर उतार लिया।
वहीं पिता को ठोकर लगने के बाद सत्तार का छोटा भाई क्यामुद्दीन ने गाड़ियों को सामने से रोकना चाहा तो उसे भी ठोकर मार दिया। इससे पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आरोपित मुखिया और उसके आदमी फरार हो गए। नर्सिंग होम में पिता-पुत्र की मौत के बाद पुलिस बयान दर्ज करने पहुंची। इस दौरान परिजनों से कहा गया कि एक्सीडेंट का मामला दर्ज कराने पर मुआवजे के तौर पर 8 लाख रुपये मिलेंगे।
यह भी पढ़ेंः बिहार: लखीसराय में नक्सलियों ने दो लोगों की गोली मारकर की हत्या, धमकी भरे पर्चे छोड़े












Click it and Unblock the Notifications