बिहार: लखीसराय में नक्सलियों ने दो लोगों की गोली मारकर की हत्या, धमकी भरे पर्चे छोड़े

पटना। बिहार के लखीसराय जिले में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सलियों द्वारा दो व्यक्तियों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिन दहाड़े दो लोगों की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के चानन थाना क्षेत्र के बासकुंड कोड़ासी जंगल में इस घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी पर्चा छोड़ा है।

Bihar Two persons, shot dead allegedly by Naxals in Lakhisarai

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के शक में दोनों व्यक्तियों की हत्या कर दी। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी छोड़े थे जिसपर लिखा था, पुलिस का मुखबिरी होने के चलते मंगल कोड़ा को मौत की सजा दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिल का दौरा पड़ने से ढाई करोड़ के इनामी नक्सली की मौत
कुख्यात नकस्ली कमांडर रमन्ना की मौत हो गई है। रमन्ना की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बीते सोमवार को बीजापुर जिले के पामेड़ और बासागुड़ा गांव के बीच जंगल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। तेलंगाना कोत्तागुड़म के पुलिस अधीक्षक सुनी दत्त ने रमन्ना की मौत की पुष्टि की है। वहीं मंगलवार को राज्य के आला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ने से रमन्ना की मौत हो गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक नक्सलियों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। क्योंकि अक्सर नकस्ली अपने बड़े नेताओं की मौत पर बयान जारी कर सकते हैं। उस पर तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने करीब दो करोड़ चालीस लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+