शादी में जमकर हुआ 'तमंचे पे डिस्को', खुलेआम लहराई गई पिस्टल, वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर। शादी समारोह में 'तमंचे पे डिस्को' का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी में युवक खुलेआम हाथ में पिस्टल लिए डांस कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर में 28 नवंबर को एक शादी समारोह का है। वीडियो के मुताबिक, चार से पांच युवक पिस्टल लहराते हुए 'तमंचे पर डिस्को' गाने पर डांस कर रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। डीएसपी राम नरेश पासवान ने कहा कि वीडियो को देखने के बाद उसकी जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications