मुजफ्फरपुरः दवा व्यापारी की हत्या कर भाग रहे अपराधी की पीट-पीटकर हत्या, भीड़तंत्र ने सड़क पर दी सजा
मुजफ्फरपुर। बिहरा के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थान क्षेत्र में दो लोगों की हत्या के चलते इलाके में दहशत फैल गई है। दवा कारोबारी की हत्या कर भाग रहे अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया और फिर उसे पीट-पीटकर मार डाला। आक्रोशित भीड़ ने हत्यारोपित को घेर लिया और ईंट-पत्थर से कूच-कूचकर मार डाला। ये घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव में दवा दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय बच्चा किशोर दुबे के रूप में हुई। हत्या की घटना के बाद से इलाके में तनाव फैला हुआ है। भीड़ ने जिस हत्यारोपित की हत्या की है उसकी पहचान लालमोहन मांझी (26) के रूप में हुई है। उसका शव मक्के की खेत में पड़ा हुआ मिला। चेहरा पूरी तरह खराब हो चुका था।

दवा दुकानदार की हत्या के बाद आक्रोशित लोग DM-SSP को मौके पर बुलाए जाने की मांग करने लगे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने से रोक दिया गया। मोतीपुर थानेदार मुकेश कुमार ने किसी तरह आक्रोशितों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद देर रात शव को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बेटे राजेश ने बताया कि उनके पिता दवा दुकान चलाने के साथ में ग्रामीणों का इलाज भी करते थे।
रविवार शाम को दुकान पर कोई ग्राहक आया था। कुछ दवाइयां घर पर फ्रिज में रखी होती हैं। दुकान से घर की दूरी महज 100 मीटर है। वे घर से दवा लेकर दुकान जा रहे थे। तभी किसी ने पीछे से धारदार हथियार से गला रेत दिया। वे खून से लथपथ होकर गिर गए। फिर सामने से उनकी गर्दन रेत दी। मौके पर उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष के साथ काफी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि, घटना का कारण स्पष्ट नहीं है कि आखिर हत्या क्यों कि गई। परिजन का कहना है उनका किसी से विवाद नहीं था। मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिजन के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अभी कोई बयान देने की स्थिति में नहीं है।
गोपालगंज में ऑनर किलिंग
वहीं बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। शराब के नशे में लड़की के पिता और उसके चाचा समेत तीन लोगों ने मिलकर जघन्य तरीके से गला रेतकर अपनी बेटी की हत्या कर दी है। वारदात के बाद घर के पास खेत में शव को फेंक दिया गया। मृतक युवती 19 वर्षीय किरण कुमारी बतायी गयी, जो कोटवा गांव के इंद्रदेव राम की पुत्री थी।
वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस हत्या के पीछे ऑनर किलिंग समेत अन्य बिंदु पर जांच कर रही है। एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, मौके पर नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गयी। हत्या क्यों की गयी, आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद स्पष्ट हो गया है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस की अनुसांधान के क्रम में सभी बातें स्पष्ट हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications