बिहारः प्यार को पाने के लिए बेटी ने पिता के साथ की हैवानियत, प्रेमी से कहा था मार डालने के लिए

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्या के मामले का खुलासा किया है, जहां एक नाबालिग बेटी ने प्रेमी से शादी करने में असफल होने पर अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतरवा दिया। हालांकि हैरान कर देने वाली बात यह है कि हत्या के इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को जेल भेज दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना अहियापुर थाना इलाके के नाजिरपुर की है।

पहले मृतक की पत्नी पर लगा हत्या करवाने का आरोप

पहले मृतक की पत्नी पर लगा हत्या करवाने का आरोप

दरअसल, बीते 17 अप्रैल को लॉकडाउन के बीच राजेश कुमार नाम के प्राइवेट टीचर की बेरहमी से उनके कमरे में हत्या कर दी गई थी। ह्तायरोपित ने सोते हुए राजेश के ऊपर 17 बार चाकू से हमला कर दिया। वारदात के दौरान राजेश की पत्नी रीना देवी उनकी बगल में सो रही थी। आरोप लगा कि राजेश के मकान में रहने वाले युवक मनीष से रीना के नाजायज रिश्ते थे, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था।

आरोपित ने बताया कि मां से नहीं बेटी से था रिश्ता

आरोपित ने बताया कि मां से नहीं बेटी से था रिश्ता

इसी कारण से रीना ने मनीष के साथ मिलकर राजेश की हत्या करा दी। हत्या की जांच के दौरान अहियापुर पुलिस ने तब रीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस वक्त मृतक नाबालिग की बेटी ने भी मां-बाप के बीच मनीष से रिश्ते को लेकर विवाद की बात बताई थी। लेकिन पुलिस ने जब मनीष को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सभी सन्न रह गए।

मान मालिक की बेटी से करता था प्यार

मान मालिक की बेटी से करता था प्यार

गिरफ्तार मनीष ने बताया कि उसका रिश्ते मृतक राजेश की पत्नी रीना देवी से नहीं बल्कि बेटी से है। मनीष उसी घर में किरायेदार के तौर पर था। औराई के धरभरा गांव का रहने वाला मनीष राजेश के अहियापुर स्थित घर में रहकर पढ़ाई करता था। इसी बीच मनीष और मकान मालिक की बेटी का प्रेम संबंध शुरू हो गया।

बेटी ने पिता को रास्ते से हटाने को कहा

बेटी ने पिता को रास्ते से हटाने को कहा

बात खुल जाने पर पिता राजेश इसका विरोध करता था। इसलिए बेटी ने मनीष से कहा कि पिता को रास्ते से हटा दो तो शादी तय हो जाएगी। इसलिए 17 अप्रैल सी सुबह करीब तीन बजे बेडरूम में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी जयंतकांत ने कहा है कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। पुलिस गहन छानबीन कर रही है क्योंकि कुछ और लोगों के संलिप्तता की संभावना है। पुलिस उस चाकू को भी बरामद करने में लगी है जिससे राजेश की हत्या की गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+