शराब माफियाओं से नदी के गहरे पानी में अकेले जंग, बिहार में 23 साल का पुलिस जवान 'दीपक' शहीद
Bihar Constable martyred : शराब छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम के एक जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं को पकड़ने के चक्कर मे वह बूढी गंडक नदी में डूब गया।

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमे शराब छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम के एक जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं को पकड़ने के चक्कर मे वह बूढी गंडक नदी में डूब गया। 23 वर्षीय जवान दीपक कुमार की शराब माफियाओं के साथ नदी के बीचों-बीच हाथापाई हुई। जब तक अन्य पुलिसकर्मी मदद के लिए पहुंचते दीपक की मौत हो चुकी थी। शराब माफिया उसे छोड़कर फरार हो चुका था। घंटो मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद साथी जवानों में गम और आक्रोश है।

नदी के बीच में शराब बनाई जा रही थी
दरअसल, पूरी घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के मुसहरी थाना क्षेत्र के सनहा बाजार स्थित बूढी गंडक नदी की है। टीम में शामिल साथी जवानों ने बताया कि वे लोग रात करीब 9 से 10 के बीच खाना खाने के बाद सोने के लिए जा रहे थे। इसी बीच उन्हें मैसेज मिला कि शराब छापेमारी के लिए उन्हें मुसहरी थाना क्षेत्र के सनहा बाजार जाना है। जवानों ने कहा कि उन्हें अहले सुबह सीवान जाना है। जिस पर अधिकारी द्वारा कहा गया कि नौकरी करना है तो आइए नहीं तो सस्पेंड करेंगे। इसके बाद जवान 12 बजे रात में निकले। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि नदी के बीच में शराब बनाई जा रही थी।
दो माफियाओं को दीपक ने पकड़ लिया था
आगे की जानकारी देते हुए जवानों ने बताया कि छापेमारी और शराब माफियाओं की धर पकड़ के लिए अलग-अलग टीम गठित हुई। दीपक के साथ नाव पर दो अन्य जवान थे। वहीं जब दिपक और उसके 2 साथी नाव से नदी के उस पार पहुंचे तो देखा कि कुछ शराब माफिया चुल्हाई शराब बना रहे हैं। लेकिन उन्हें किसी तरह भनक लग गई थी। जिस कारण वे लोग मौके से भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान दो माफियाओं को दीपक ने पकड़ लिया। दीपक की उन दोनों आरोपियों से हाथापाई होने लगी। हाथापाई करते करते तीनों पानी मे चले गए।

Recommended Video

नदी में भी डटकर माफियाओं का किया सामना
साथी सिपाहियों के अनुसार इस दौरान दीपक और दोनों आरोपियों के बीच नदी में भी हाथापाई हुई। वहीं दूसरा जवान मदद के लिए चिल्लाने लगा लेकिन अब बहुत देर हो चुकी थी। दीपक गहरे पानी मे जा चुका था। जब तक दूसरी टीम पहुंची दीपक की मौत हो चुकी थी। शराब माफिया उसे छोड़कर फरार हो चुका था। घंटो मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। 23 वर्षीय जवान दीपक कुमार की डूबने से मौत हो गई। वह भागलपुर के रहने वाले थे। घटना के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर जुट गया। मृतक जवान के परिवार को घटना की जानकारी दी गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications